शोक सभा कर दी गयी श्रद्धाजंलि

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। जर्नलिस्ट क्लब के रैदोपुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ फोटो पत्रकार हरीश चौहान के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहीं इस अवसर पर पत्रकार वसीम अकरम की माँ शायरा बानों की स्मृतियों को भी नमन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि हरीश चौहान गांडीव अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की और पिछले दो दशक से एक दैनिक अखबार के लिए काम करते रहे। जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हरीश चौहान में एक बाल सुलभ संवेदना थी। वह तनावपूर्ण स्थितियों में भी मुस्कान बिखेरते थे. आज वह मुस्कान हमसे खो गई. जो हमेशा हमारे स्मृतियों में रहेगी।
जर्नलिस्ट क्लब के संयोजक डा. अरविंद सिंह ने कहा कि हरीश चौहान जिस अखबार की पैदाइश थे, वह अखबार हम लोगो की पत्रकारिता की पाठशाला थी। हरीश से हमारे बीस साल पुराने संबंध थे।
वसीम अकरम ने कहा कि माँ से जो कुछ सीखा उसकी प्रयोग हम आम जीवन में करते हैं. माँ की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आपात स्थिति में पत्रकारों के कल्याण के लिए एक आपात निधि के गठन का भी निर्णय लिया गया है। आगामी 1 अक्टूबर को क्लब के जनरल बाडी की बैठक कर 30 अक्टूबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारी बैठक का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सचिन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, रत्न प्रकाश त्रिपाठी, विनीत सिंह, शरद, सौरभ उपाध्याय, अच्युतानंद त्रिपाठी, अभिषेक पंडित, इन्द्रभुवन त्रिपाठी, राजीव सिंह, उमेश राय, अभिषेक उपाध्याय, राजीव रंजन, राजेश पाठक, देवेंद्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *