आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं लोक नृत्य समारोह हुनर रंग महोत्सव का भव्य उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू, रमाकांत वर्मा, सुरेंद सागर दिल्ली, अनिल रंजन भौमिक, अशोक मेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल, अशोक शर्मा राजस्थान, देशराज मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर किया।
सर्वप्रथम रॉकिंग डांस ग्रुप कैमूर बिहार द्वारा श्रवण के निर्देशन में गणेश वंदना की प्रस्तुति हुई। अतिथियों का स्वागत महोत्सव के स्वागत अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, उप सचिव गौरव मौर्य ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह से किया। रंग महोत्सव तीसरे दिन 5 ख्यातिलब्ध नाटकों का मंचन हुआ। प्रथम प्रस्तुति संदेश सांस्कृतिक मंच फिरोजाबाद द्वारा शंकर शेष लिखित नाटक फंदी का मंचन शहंशाह खान के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर अजेंद्र राय, ग्राम प्रधान सुनील मौर्य, बृजभूषण सिंह सिसोदिया, विजेंद्र पांडे, संस्थान उपाध्यक्ष डॉ.शशी भूषण शर्मा, राकेश कुमार, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, दीपक जायसवाल, विकास सोनकर, सावन प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार