वृद्धा आश्रम के वृद्धों ने दुर्वासा धाम पर किया भ्रमण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील अंतर्गत सोमवार को महर्षि दुर्वासा धाम पर आकांक्षा समिति के दिशा निर्देश में वृद्धजनों ने भ्रमण किया और केक काट कर खुशी मनायी। बताते चलें कि जिलाधिकारी की पत्नी डॉ.अंगिरा भारद्वाज द्वारा गुरुवार को फरिहा स्थित बघौरा वृद्धा आश्रम का भ्रमण किया गया था। वृद्धा आश्रम में आए लोगों से उनके बारे में पूछताछ किया गया। वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों ने डॉ.अंगिरा भारद्वाज से किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की गई थी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था कि जल्द ही आप लोगों को दर्शन व भ्रमण कराया जाएगा। उन्हीं के निर्देश पर एसडीएम निजामाबाद संत रंजन ने अपनी टीम के साथ वृद्धा आश्रम के सभी लोगों को महर्षि दुर्वासा धाम का दर्शन पूजन कराया व आश्रम में रह रहे सबसे वृद्ध लोगों से केक कटवाया गया। मंदिर भ्रमण के दौरान भोजन नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। समिति द्वारा सभी वृद्धों को जूता, मोजा, उन्हीं वस्त्र, टोपी, कपड़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर नूपुर गुप्ता, संध्या गुप्ता, संगीता, परमशीला, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र पासवान, उमेश कुमार, विक्रांत सिंह, ओमप्रकाश यादव, बलराम तिवारी, रूपेश यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *