गरजा प्रशासन का बुलडोजर, हटाए गए अवैध अतिक्रमण

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में प्रशासन का बुलडोजर गरजा, अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अजमतगढ नगर पंचायत के तीन स्थानों सेएक दर्जन अवैध अतिक्रमण बीआरसी व स्मिथ इंटर कालेज के खेल के मैदान और प्रस्तावित पुलिस चौकी से अवैध घेराबंदी को प्रशासन ने पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मियों के साथ बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया।

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता के आदेश पर नायब तहसीलदार रणजीत सिंह ने जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र सिंह पुलिस बल और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य व कर्मचारियों के साथ बोलडोजर लेकर खंड विकास मार्ग पर स्थित बीआरसी कार्यालय के चाहरदीवारी के सामने स्थित सड़क पर अवैध अतिक्रमण को बोलडोजर से हटवाया गया। इसके बाद स्मिथ इंटर कॉलेज के प्राचार्य राम नकुल के प्रार्थना पत्र पर गाटा संख्या 940 को जो खेल के मैदान के नाम से दर्ज है खेल मैदान की चारदीवारी के पास अतिक्रमण को प्रशासन के द्वारा बुलडोजर से हटवाया गया। वहीं प्रस्तावित पुलिस चौकी पर राजस्व टीम के साथ पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मियों को लेकर नायब तहसीलदार रणजीत सिंह ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य, नगर पंचायत बाबू एकलाख अहमद, राजस्व कर्मी रामसागर सोनी जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह सहित पुलिस बल व नगर पंचायत के दर्जनों की संख्या कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अतिक्रमण को हटाने को लेकर आपस नगरवासी चर्चा परिचर्चा करते रहे। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *