सृष्टिमीडिया आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर यशवंत सिंह को 21वीं बार निर्विरोध चुना गया।
केन्द्रीय प्रबन्ध समिति के निर्देशानुसार शुक्रवार को वर्ष 2022-23 का वार्षिक चुनाव जशवन्त सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष की अधयक्षता में चुनाव पर्यवेक्षक अरविन्द कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराही एवं सदस्य केन्द्रीय प्रबन्ध समिति उत्तर प्रदेश जयप्रकाश दुबे की देख-रेख में हुआ। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष जशवन्त सिंह को २१वीं बार निर्विरोध चुना गया। पीएन सिंह को क्षेत्रीय मंत्री, चन्द्रशेखर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजेन्द्र यादव को प्रान्तीय प्रतिनिधि चुना गया। चुनाव में आजमगढ़ क्षेत्र के समस्त डिपो आजमगढ़, डा.अम्बेडकर नगर, बलिया, बेल्थरारोड, दोहरीघाट, मऊ, एवं शाहगंज के प्रतिनिधिनियों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार