जयंती पर याद की गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष नजम शमीम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
नजम ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर इंदिरा गांधी ने भारत को एक सशक्त और मज़बूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक ंअजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ। पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे। वही दौर रहा जब 1919 में उनका परिवार बापू के सानिध्य में आया और इंदिरा ने पिता नेहरू से राजनीति का ककहरा सीखा। शहर सचिव रियाजुल हसन ने कहा कि स्व.इंदिरा गांधी मात्र 11 साल की उम्र में ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की वानर सेना बनाई और अपने तेवर का प्रदर्शन किया। उनके लिए 1980 का दशक खालिस्तानी आतंकवाद के रूप में बड़ी चुनौती लेकर आया। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उन्हें गोली मार दी। दिल्ली के एम्स ले जाते समय उनका निधन हो गया। इस अवसर पर मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेग, रियाजुल हसन, अशफाक अहमद, सोनू प्रजापति, गोविंद शर्मा, समीर अहमद, कोमल प्रजापति, मुशीर अहमद, नसीम अहमद, मोहम्मद असलम, अल्ताफ़ अहमद मोहम्मद, ओबैद, अबसार, राहुल, सुहेल आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव तथा संचालन रमेश राजभर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर सुरेश राजभर, देवमुनि राजभर, मुन्नू यादव, संदीप कपूर, जगदम्बिका चतुर्वेदी, किरन कुमारी, नामी चिरैयाकोटी, बेलाल अहमद बेग, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्य, बृजेश पांडेय, मंतराज यादव, कैप्टन अशोक वर्मा, बलिराम यादव, सुरेंद्र सिंह, रविशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *