आजमगढ़ महोत्सव की तहसीलस्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के किसान बालिका इंटर कॉलेज एकड़ंगी कोयलसा में तहसील स्तरीय प्रतियोगिता आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी तहसीलों में आजमगढ़ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसके परिपेक्ष में बूढ़नपुर तहसील में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपनी कला प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान किया जा रहा हैं। जिससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा का विकास होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ रणधीर सिंह ने बताया कि तहसील स्तरीय महोत्सव में सामूहिक गीत पेंटिंग एवं सामूहिक नित्य कलाओं का प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजाराम सिंह ने किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन विधाओं के माध्यम से छात्रों में संगीत और नृत्य के साथ हमें अपनी संस्कृति की समृद्धि को कायम रखने के साथ समाज में बढ़ रही कुरीतियों से बचा जा सकता है। छात्रों की प्रस्तुति बड़ी ही सराहनी रही छात्रों द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमे कजरी लोकगीत राष्ट्रगीत सहित एकांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा सिंह, आशा सिंह, उदय राज यादव, आशीष यादव, अनिल यादव, संजय सिंह, कृपा शंकर, महेन्द्र, अशोक, मनोज, मुक्तिनाथ, संजय सिंह, राजीव सिंह अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *