लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना तरवां पुलिस ने मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को कम्हरिया कुर्थिया मोड़ से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 9 सितंबर को वादी मुकदमा रामजन्म यादव पुत्र चन्नर यादव निवासी कम्हरिया कुर्थिया थाना तरवां ने शिकायत किया कि मेरी भूमि पर अभियुक्त रणधीर यादव, अशोक यादव पुत्रगण स्व.परमा यादव तथा विवेक यादव पुत्र अशोक यादव निवासीगण कम्हरिया कुर्थिया थाना तरवां जबरदस्ती कब्जा करके धान बो रहे हैं। जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश में थी। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक यादव निवासी कम्हरिया कुर्थिया को कम्हरिया कुर्थिया मोड़ से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-मकासूद अहमद