आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर के आसपास स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कर्मियों ने साफ सफाई किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दरबे के आदेश के क्रम में विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संचारी रोकथाम नियंत्रण के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। विकास खंड पल्हनी के ग्राम पंचायत एनिया में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रताप नारायण सिंह की देखरेख में गौशाला के आसपास साफ सफाई किया गया। चूना का छिड़काव किया गया। पर्यावरण सुरक्षित रहे इसके लिए पौधारोपण किया गया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने एनिया ग्राम पंचायत के गौशाला के पास पौधा लगाकर पानी दिया। लोगों से अपील किया कि आप लोग अपने घर के आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं जिससे कि वातावरण शुद्ध रहे। सफाई अभियान में जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, मीडिया अशोक चौहान, बृजेश चौहान, मूलचंद चौहान, दुकानती, अरुण चौहान, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार