श्रीमद् भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे श्री रूद्र महायज्ञ में श्रद्धालु भक्ति भाव से अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार से विद्वानो द्वारा पूजन अर्चन, हवन किया जा रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालु मण्डप परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना कर रहे हैं।
सायंकाल चित्रकूट धाम से पधारे रामहृदय जिज्ञासु महराज अपने मुखार बिंद से श्रीमद् भागवत कथा का अमृत वर्षा से श्रद्धालुओं को अभिसिंचित कर रहे हैं। श्रोता मंत्रमुग्ध हो झूम उठे। कथा शुभारंभ सुदर्शन चक्र धारी के पूजन अर्चन के बाद लड्डू गोपाल प्रभु को 56 भोग लगाया गया। उसके बाद विद्वत जनो का माल्यार्पण किया गया। फिर संगीतमई कथा के झांकी दर्शन के साथ कथा शुभारंभ कंस अत्याचार, आनंद कंद भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पूतनावध के साथ प्रकृति पूजा की महत्ता के साथ भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा तो इन्द्र देव क्रोधित हो उठे। उन्होंने वर्षा की विनाश लीला शुरू कर दिया तो बंशीधर ने अपने कनिष्का ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा कर गांव वासियों की रक्षा की। इंद्र का अभिमान तोड़ा। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु जय श्री कृष्ण, राधे राधे का उद्घोष करने लगे। इस अवसर पर बाबा अनिल दास महराज, पहलवान सिंह, भीमसेन यादव, राजेश मोदनवाल चुट्टूर, योगेश विश्वकर्मा, रिंकू यादव, अंश सोनी, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *