सर्वोदय में बच्चों को दिखाया गया चन्द्रयान 3 की लैंडिंग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट छात्र व छात्राओं, अध्यापकगढ़ के साथ प्रधानाचार्य व विद्यालय की निद्देशिका के नेतृत्व में दिखाया गया। पूरे टेलीकास्ट को सभी लोगों ने उत्सुकता पूर्वक आखिरी पड़ाव तक देखा जब तक चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की धरती पर उतर न गया। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की धरती पर उतरने की खुशी में सभी लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया।
इस अवसर पर बच्चों ने कहा कि स्कूल की तरफ से इस लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था से हम लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग देखी और हमें बहुत सी जानकारियां भी जानने को मिली। विद्यालय के निर्देशिका कंचन यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विधान चंद तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग से पूरा भारत गौरवान्वित हुआ है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *