अच्छी शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा दूर

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के बड़ी अर्जेन्टी स्थित इस्लामिया हॉस्पिटल के पास अशहद एकेडमी कोचिंग सेंटर का उद्घाटन रविवार को सैयद ज़ियाउल हक़ ने फीता काट कर किया। इस कोचिंग के खुल जाने से आसपास के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। इस कोचिंग सेंटर में कक्षा 9 से 12 तक के सीबीएसई और यूपी बोर्ड के छात्र व छात्राओं को सभी विषयों की कोचिंग कराई जाएगी।
इस अवसर पर कोचिंग के फाउंडर अफ़रोज़ अहमद (डायरेक्टर सबा कॉन्वेंट स्कूल) ने कहा कि शिक्षा से ही देश और समाज का विकास किया जा सकता है। इसीलिए इस कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों को रखा गया है ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इस सेंटर के खुल जाने से छात्र छात्राओं को दूर नहीं जाना होगा। आज के आधुनिक युग में बच्चों के बेहतरीन शिक्षा के लिए अशहद एकेडमी कोचिंग सेंटर द्वारा एक छत के नीचे बच्चों को सम्पूर्ण विषय की जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर शिवम, विशाल, अटल अमीर नोमानी, गुफरान अहमद, शाहिद जमाल, अंसार नियाजी अली, डा.कमर जावेद, प्रज्जवलित सिंह, शमसुल हक, मो.ज्या, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *