विज्ञान के कारण देश नित नये आयाम छू रहा है: डॉ.राम कुमार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और चेतना के विकास लिए युवा विकास समिति बस्ती द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारतीय जनता कन्या इंटर कालेज खरगपुर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. राम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उन्होंने कहा कि विज्ञान के कारण आज देश नित नये आयामों को छू रहा है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी सोच को वैज्ञानिक नजरिया प्रदान करें। उन्होंने बच्चों से किताबी ज्ञान को प्रयोगात्मक रूप से भी करने की बात कही। विशिष्ठ अतिथि आचार्य अरुण कुमार पाण्डेय ने तीन दिनों तक तक चलने वाले विज्ञान मेले में स्थानीय विद्यालयों और आम जनमानस से लाभ लेने की अपील की।
विद्यालय के संरक्षक वेद प्रकाश यादव ने कहा कि बच्चों में विज्ञान की समझ विकसित करने के तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों को विज्ञान के चमत्कार के बारे में जानकारी के साथ ही इस दौरान बच्चों को प्रैक्टिकल कर दिखाया जाएगा। देवी प्रसाद पाण्डेय नें बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने की सलाह दी। सतीश कुमार पाण्डेय और विवेक पाण्डेय ने विज्ञान विषय में शोध को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया। अरविन्द, बहादुर पाल, रंजना यादव और ओम प्रकाश यादव नें भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर शोभनाथ यादव, अजय सिंह, दीपक कुमार, शैलेश यादव, रीना राय, मीरा सरोज, चंद्राकला विश्वकर्मा, मध्यमा यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *