लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वन महोत्सव के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू ने पौधरोपण किया।
वन विभाग द्वारा एक से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को वन विभाग रेंज लालगंज के रुद्रपुर नर्सरी के वन दरोगा रवि यादव तथा बन दरोगा ओमप्रकाश यादव तथा लालगंज विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू सहित दर्जनों अन्य ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पौधरोपण कार्यक्रम सारंगपुर के महिनाडीह पोखरा पर 50 वृक्ष जिसमें बरगद पीपल पाकड़ का संकरी पेड़ रोपित किया गया। पौधरोपण कार्य महान, एक वृक्ष 10 पुत्र समान तथा जन जन ने ठाना है, हम लोगों को मिलकर वृक्ष लगाना है आदि नारे से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू ने प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे ऑक्सीजन तथा लकड़ी आदि मिलती है तथा पर्यावरण सुरक्षित रहता है। इससे मानसून बनता है और अच्छी बरसात होती है। इस अवसर पर सारंगपुर प्रधान छोटेलाल, सुमंत सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, दुर्ग विजय सिंह, दुर्गेश सिंह, नीरज सिंह, राम भजन यादव, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद