जिलाध्यक्ष प्रत्याशी ने की लेखपालों संग बैठक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लेखपाल संघ आजमगढ़ जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी अजय सिंह ने शनिवार को तहसील लालगंज में लेखपालों के साथ एक बैठक की। उनके सामने संवर्ग समस्या तथा उनमें सुधार किस प्रकार किया जा सकता है इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
आगामी 14 जून को लेखपाल संघ जिला कार्यकारिणी का चुनाव है। लेखपाल अजय सिंह वर्तमान में तहसील मंेहनगर के तहसील अध्यक्ष हैं। इस बार वह जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे। लेखपालों को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि वह लेखपालों के मान सम्मान गौरव व अस्मिता की रक्षा के लिए हमेशा खड़े थे और भविष्य में भी खड़े रहेंगे। इस दौरान अरविंद यादव, अशोक यादव, सौरभ उपाध्याय, निधि, अभिषेक सिंह, जागृति, आना खरे आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *