शराबी की जमकर हुई धुनाई, किया पुलिस के हवाले

शेयर करे

आजमगढ़। दिल्ली जा रही बस में सवार यात्री ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। बस में बैठी सवारियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
आजमगढ़ से दिल्ली जा रही आजमगढ़ डिपो की बस में विशाल सिंह पटेल निवासी मेंहनगर सवार हुआ जो दिल्ली के लिए परिचालक से टिकट लिया था। बस के परिचालक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आजमगढ़ डिपो से व्यक्ति ने दिल्ली के लिए टिकट खरीदा और सफर के दौरान पता ही नहीं कब शराब का सेवन कर लिया तथा बस में सवारियों के साथ गाली गलौज तथा बदतमीजी करने लगा। जैसे ही बस अतरौलिया रोडवेज पर पहुंची तो शराबी नीचे उतर गया और स्थानीय दुकानदारों से गाली गलौज करने लगा, जिसकी सूचना बस के परिचालक द्वारा डायल 112 नंबर पुलिस को दे दी गई। परिचालक ने बताया कि जब पुलिस आई तो शराबी को वहीं उतार कर टिकट के पैसे भी वापस कर दिया गया। जब तक पुलिस आती तब तक स्थानीय तथा बस में सवार लोगों ने शराबी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी 1056 ने घायल शराबी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई और सवारियों से भरी बस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *