आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 69वीं पुण्यतिथि पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में मनायी गयी कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया नमन किया तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुयी।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू कई बार जेल गये। आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। पंडित नेहरू एक अच्छे नेता वक्ता ही नहीं एक अच्छे लेखक भी थे। वे अन्तर्राष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने शोषितों पीड़ितो वंचितों के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चल कर सशक्त भारत के निर्माण के लिये निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम को कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बेलाल अहमद, मनोज कुमार सिंह, ओंकार पाण्डेय, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, संदीप कपूर, नदीम खान बरकतुल्लाह बेग, अशोक सिंह, मो. आमिर, सुधाकर पाठक, सूरज गुप्ता, तैयब अंसारी, मो.शमी उज्जमा, शंभू शास्त्री, काजी अकीलुर्हमान, प्रबोध कुमार यादव, मो.अजमल आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार