कुडो खिलाड़ियों हुआ सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रथम कूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता, 1 मई से 7 मई तक कीफि एसोसिएशन (कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन आफ इंडिया) द्वारा पुणे, महाराष्ट्र सुभाष चंद्र बोष आर्मी स्कूल में किया गया था। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से 600 कूडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमंे से कूडो स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से 12 खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग करते हुए कूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कूडो एसोसिएशन आजमगढ़ के दस खिलाड़ियों ने संजय यादव के नेतृत्व में प्रथम कूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रियांशी यादव, सुप्रीत पटेल, माधव प्रताप यादव एवं सृजा चौबे ने (स्वर्ण पदक) साहिल अहमद (रजत पदक) अभिनव निषाद, अंसल मिश्र, रुकेश राजभर (कांस्य पादक) प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
नगर आगमन पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक एवं कूडो आजमगढ़ मुख्य संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, आजमगढ़ कूडो एसोसिएशन के संरक्षक निशांत राय, अध्यक्ष संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, माहसचिव देवेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव नितिका सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हिमांशु यादव, नित्यानंद, केशव प्रसाद यादव, राजेश्वर यादव, नवदीप सिंह, विनोद कनौजिया, उमाशंकर, मर्बुल हक़, लालन गुप्ता, हरकिशन राजपति, प्रमोद यादव, अवधेश यादव, राम दुलारे द्वारा सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *