माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में ग्रमीणों ने घायल अवस्था में राष्ट्रीय पछी मोर देखा। ग्रमीणों ने 112 पर कॉल कर जानकारी दिया और पुलिस मौके पर पहुंच कर अहरौला थाने लेकर आयी। इस दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल अवस्था में देखकर अहरौला पुलिस ने वन विभाग टीम को जानकारी दी। आनन फानन में वन विभाग की टीम अहरौला थाने पहुंच गई। पुलिस द्वारा घायल मोर को सुपुर्द कर दिया गया।
वन विभाग की टीम घायल मोर को अहरौला पशु चिकित्सालय पर ले गयी जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देख उसको जिला पशु अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि इसके गले की हड्डी तीन जगह से टूट गई है गले में प्लास्टर लगाया गया। उसके बाद उसको दाना पानी दिया गया लेकिन वह खाना और पानी निगल नही पा रहा था जिसके कारण गुरूवार की देर रात उसकी मृत्यु हो गई। अहरौला थाने के बीबीपुर पखनपुर ग्राम सभा शमशान घाट पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का वन विभाग की टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं और संभ्रांत नागरिकों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर उसको कंधा देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश वर्मा, हवलदार, राजपत, नंदलाल, सतीराम, श्रीचंद, दुर्ग विजय, और भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह बीबीपुर पखनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम सभा के अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह