रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के चडई गांव निवासी पहलवान अमरजीत यादव का कुश्ती प्रशिक्षक के रुप मे पटियाला में चयन होने से शुभचिंतकों में प्रसन्नता है।
रानीकीसराय क्षेत्र के चड़ई गांव स्थित अखाडे से कुश्ती के गुर सिखने वाले अमरजीत ने भार वर्ग मंे चैंपियनशिप रहे। शिक्षा अनुदेशक के साथ ही खेल मं अभिरुचि रखते हुए युवाओं को प्रशिक्षण देते रहे। शुक्रवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स कालेज पटियाला में कुश्ती प्रशिक्षक के रुप में चयन की सूची जारी होते ही शुभचिंतकों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई। उनके चयन राम प्रवेश, अनिल, तिवारी, सूर्यभान गौतम, जयहिंद यादव आदि ने बधाई दी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा