आठ लोगों ने किया अध्यक्ष पद पर नामांकन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका आजमगढ़ चुनाव के लिए शुक्रवार को आठ लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

आजमगढ नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई तथा सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र खरिदे गये। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के 8 लोगों ने नामाकंन किया गया। जिनमें भारत रक्षा दल से हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, सपा से सरफराज अहमद मंसूर तथा रामविलास साहू सहित आठ लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं मुबाकरपुर नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म की विक्री नहीं हुई तथा सदस्य पद के लिए 9 नामांकन पत्र खरीदे गये। अध्यक्ष पर के लिए नामांकन भी नहीं हुआ तथा सदस्य पद के लिए 44 लोगों ने नामांकन किया। बिलरियागंज नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई तथा सदस्य पद के लिए 18 नामांकन पत्र खरीदे गये। अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं हुआ तथा सदस्य पद पर 41 लोगों ने नामांकन किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *