आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट के चारो तरफ वैरिकेटिंग की गयी है जिससे की प्रत्याशी के अलवा कोई भी बाहरी व्यक्ति नामांकन स्थल पर प्रवेश न कर सके।
नगर पालिका आजमगढ़ मुबाकरपुर व बिलरियागंज में चुनाव कराने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट के चारो तरफ वैरिकेटिंग की गयी है जिससे कि कोई भी बाहरी व्यक्ति अन्दर प्रवेश न कर सके। मुबारकपुर व बिलरियागंज में नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी है। इसके साथ ही 16 नगर पंचायतों में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। नगर पालिका व नगर पंचायत में 17 अप्रैल से नामांकन पत्रों की खरीद व उसी दिन से नामांकन भी प्रारम्भ होगा जो 24 अप्रैल तक निर्धारित है।
नगर पालिका चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय 17 से 24 अप्रैल, तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 25 अप्रैल, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, अभ्यर्थन की वापसी 27 अप्रैल, पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 28 अप्रैल, पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 11 मई, को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक तथा मतगणना का 13 मई, को पूर्वाह्न 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित किया गया है।
उन्होने बताया कि जनपद में कुल 16 नगर निकाय व 238 वार्डों की संख्या है, जिसके अन्तर्गत कुल 160 मतदान केन्द्र, 532 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 86 संवेदनशील मतदान केन्द्र तथा 292 संवेदनशील मतदान स्थल, 59 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र व 168 अति संवेदनशील मतदान स्थल, 15 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र व 72 अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थल हैं। 04 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। 21 जोन, 60 सेक्टर बनाये गये हैं। 48 स्थायी निगरानी टीम, 48 उड़न दस्ता टीम, 16 वीडियो अवलोकन टीम, 44 रिटर्निंग आफिसर, 57 सहायक रिटर्निंग आफिसर, 16 प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु लेखा टीम, 19 सहायक प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु लेखा टीम व मतदान हेतु 2344 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गयी है।