भाजपाइयों ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला

शेयर करे

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा विधान सभा में अमर्यादित बयान कर सदन का अपमान करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया पिछड़ा मोर्चा ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ के भगोड़े सांसद अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन खराब चल रहा है। वे इस तरह के उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। उनके इसी रवैया से परेशान उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें हमेशा से उत्तर प्रदेश की राजनीति से साफ कर दिया है, जिससे वह बौखलाए हुए हैं। इसका जीता जागता प्रमाण बुधवार को विधान सभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ तू-तू मैं-मैं करना है। जिला मंत्री महेन्द्र मौर्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपने पांच साल के कार्यकाल में उपलब्धियों को गिनाते थकते नहीं। हर योजना पर समाजवादी पार्टी का स्टीकर लगाते हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गोरखपुर मोनू विश्वकर्मा ने कहा कि अब इनके अब्बा जान के कार्यकाल में केवल कारसेवकों के उपर गोली चलाई गयी। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने की बात कही और हिन्दू देवी देवताओं का हमेशा अपमान इनके द्वारा किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें सदन में रहने का कोई हक नहीं है। पुतला दहन में हरिवंश मिश्रा, हलधर दूबे, विपिन राय, राम निवास सिंह, दीपक मौर्या, शिव कुमार मौर्या, शोभित श्रीवास्तव, नीरज मौर्या, गोलू गुप्ता, बाबू राम चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *