फसल ग्रोथ बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के कैथी शंकरपुर गांव में किसान इन्द्रसेन के आवास पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमे मोटा अनाज सहित गेहूं, धान व अन्य फसलों के बेहतर ग्रोथ के लिए खेती में अग्रसर दयाल काम्बी डोज के उपयोग की जानकारी दी गयी।
सतीश कुमार मिश्र दयाल ग्रुप कृषि वैज्ञानिक ने गेहूं के खेत में दयाल काम्बी डोज लगाया है। किसानो को खेत में ले जाकर दिखाते हुए बताया कि गेहूं में इसका बेहतर परिणाम है। बेहतर कल्ला, बेहतर ग्रोथ, गेहूं के बाली की अच्छी साइज है। गेहूं के फसल को देखकर दिवाकर सिंह, प्रवीण सिंह, अतुल कुमार सिंह, विनय सिंह, सत्यप्रिय सिंह, बसन्त वर्मा, गंगा प्रसाद यादव, प्रशान्त वर्मा, विजय सरोज, कवलदेव सिंह, जहीर अहमद, श्याम कहैया सिंह, अशोक कश्यप, आशुतोष सिंह, फैजुरहमान, सुनील सिंह, सत्येन्द्र सिंह सहित गांव के अन्य किसान व आसपास के किसान उत्साहित दिखे। कृषि वैज्ञानिक श्री मिश्रा ने बताया कि खेती की मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है। इसमें काम्बी डोज काफी प्रभावी होगा। किसान मोटा अनाज अवश्य पैदा करें। मोटा अनाज के सेवन से किसान स्वास्थ्य रहेगा। इस अवसर पर रमेश सिंह, दुर्गेश तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे। किसान इंद्रसेन सिंह ने सभी अतिथियों व किसानो का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *