अराजक तत्वों ने तोड़ा डीह स्थान पर लगी मूर्ति

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास डीह बाबा के स्थान पर लगी मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर नीचे फेंक दिया। जब ग्रामीण उधर से जा रहे थे तो देखें डीह बाबा के स्थान पर लगी मूर्ति को तोड़ा गया है व मूर्ति को नीचे जमीन पर फेंक दिया गया है। इतनें में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर भारी संख्या में निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय जिला महामंत्री जेपी जायसवाल मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। पुलिस व नेताओं ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। यह तय हुआ कि स्थान पर डीह बाबा की दूसरी मूर्ति स्थापित की जाएगी। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निजामाबाद अशोक दत्त त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी हाल में अराजक तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *