UP में नई खेल नीति 2023 का प्रस्ताव पास

शेयर करे

22 प्रस्तावों को सीएम ने गम्भीरता से सुना

लखनऊ (सृष्टि मीडिया)। जिले में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 22 प्रस्ताव रखे गए। कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को प्रदेश के लिए खेल नीति को मंजूरी दे दी गई।

योगी ने दी अनुमत

कैबिनेट में पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव भी पास किए गए। उत्तर प्रदेश में चार निजी विश्वद्यालयों को अनुमति दी गई (वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ, फारुख हुसैन विवि आगरा, विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर)। अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुए। अयोध्या में 65 करोड़ से दो नये मार्ग बनेंगे। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपए पास किये गए। अयोध्या के लिए कुल 465 करोड़ रुपए पास किए गए। इसके तहत तीन प्रस्ताव पास किए गए जिसमें 3 मार्गों का चौड़ीकरण और विस्तार होगा।

गृह विभाग का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट नियंत्रण धारा 1970 में आंशिक संशोधन प्रस्ताव पास। डीएम और कमिश्नर के साथ ही एडीएम और ज्वाइंट सीपी व एडीशनल सीपी को भी गुंडा एक्ट लगाने का अधिकार। उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को स्वीकृति दी गई। गांव स्तर पर ओपन जिम सहित खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित कुंड व धार्मिक स्थलों में चल रहे कार्यों को तेज करने के लिए निर्धारण नीति का प्रस्ताव पास किया गया। आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *