पोखरी पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनगर तहसील क्षेत्र के दोलतपुर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर गांव के कुछ लोगों द्वारा पोखरी पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

जिला प्रशासन को सौपे पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दौलतपुर गांव में आबादी की जमीन से सटे पोखरी है जो सरकारी कागजात में पोखरी के नाम से दर्ज है। जिसपर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती मकान का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणो ने कहा कि पोखरी निर्माण होने से गांव वासियों के घर का गंदा पानी पोखरी जाना बंद हो जायेगा जिससे सभी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पडेगा। ग्रामीणों ने कहा जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो कब्जेदार मारपीट करने पर आमादा हो गये। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उच्च अधिकारियों से जांच कराकर उचित कार्रवाई करें जिससे गांव में शान्ति व्यवस्था कायम रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *