लिंक मार्गों पर बनेंगे ओवरब्रिज, शासन ने शुरू की कार्रवाई

शेयर करे

रानी की सराय (आजमगढ़)। आजमगढ़-शाहगंज रेल खंड पर पड़ने वाले लिंक मार्गों पर भी अब ओवरब्रीज बनेंगे। जाम से मुक्ति मिलेगी। शासन द्वारा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। सेतु निगम विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है।
मऊ से शाहगंज रेल खंड पर इन दिनो जहां इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ रहा है वहीं दोहरीकरण का भी काम प्रगति पर है। रेल पटरियों पर किनारे रास्ते के लिए भी विभाग ने सड़क बनाकर तैयार कर दी है। रानी की सराय से निजामाबाद मार्ग पर रेल फाटक पर भी ट्रेन गुजरने के दौरान वाहनो की कतार लगती थी। यही दशा जनपद के हर रेलवे फाटक पर गुजर रहे सड़को की थी। सेतु विभाग द्वारा गुरूवार को निजामाबाद मार्ग पर रेल फाटक से दोनो तरफ मापी कर सर्वे किया गया। टीम सर्वे रिर्पोट शासन को भेजेगी। शासन द्वारा अनुमोदन के बाद काम होगा। वैसे सर्वे होने से ही आसपास के लोगांे के भवन दायरे में आने से खलबली मच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *