पैतृक गांव मेजवा में मनायी गयी शायर कैफी आजमी की 23वीं पुण्यतिथि

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रगति शील शायर कैफ़ी आज़मी की 23 वीं पुण्य तिथि शनिवार को उनके पैतृक आवास फतेहमंजिल में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगो ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
मिजवा सोसाइटी की सीईओ गुरजीत कौर ने कैफ़ी की मूर्ति के सामने दीप ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कैफ़ी साहब का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। आज उसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए गांव में वह हर एक सुविधा है जो एक आदर्श गांव में होता है। मिजवा सोसाइटी प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि कैफ़ी साहब जो कहते थे उसे जरूर करते थे। वे शिक्षा के प्रति काफी जागरूक थे। गांव में स्वतः रोजगार के कई संसाधन की स्थापना किया। वे रेल संघर्षों से भी जुड़े रहे। आज उनके प्रयास से इस क्षेत्र में लंबी दूरी की ट्रेन चल रही है। इस दौरान कैफ़ी आज़मी गर्ल्स कालेज की बालिकाओं ने कैफ़ी आज़मी की लिखी नज़्म प्यार का जश्न नई तरह मनाना होगा। ग़म किसी दिल में सही गम को मिटाना होगा पेश किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शीला यादव, संयोगिता, सुनील कुमार कुशवाहा, गोपाल, अरविंद मौर्य, मनोज कुमार, सीताराम, लल्लन, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *