छह साल बाद मुंबई से आजमगढ़ लौटी अपहृता

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत करीब छह साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सोमवार को कस्बा बिलरियागंज से बरामद कर लिया। युवती के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 2019 में बरोही फतेहपुर निवासी श्वेता उर्फ बिट्टू घर से बिलरियागंज स्थित स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसकी मां की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना एएचटीयू आजमगढ़ द्वारा की जा रही थी।
सोमवार को एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि युवती मुंबई से आजमगढ़ आई है और बिलरियागंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *