चिकित्सकों ने रेफर प्रसूता की करायी सफल डिलीवरी

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज की चिकित्सकीय टीम ने एक रेफर प्रसूता की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराकर बेहतर चिकित्सा सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता और निगरानी में प्रसूता की डिलीवरी कराई गई, जिसमें महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
सीएचसी महराजगंज के चिकित्सा प्रभारी डा. योगेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसव के लिए रेफर की गई प्रसूता को स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई गई। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ प्रसूता की स्थिति पर नजर बनाए रखी और सफलतापूर्वक प्रसव कराया। डिलीवरी के बाद जन्मे दोनों नवजात जुड़वा बच्चों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य टीम द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। प्रसूता की भी चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। उन्होंने इस सफल प्रसव के लिए पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी लगातार प्रयासरत हैं।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *