आधुनिक खेती के तकनीकों को अपनाकर देश की तस्वीर बदलने में सक्षम हैं युवा: डॉ. सर्वेश कुमार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, घोरठ में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-313 के छठवें दिन आधुनिक कृषि में युवाओं की भूमिका विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सर्वेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज, चंडेश्वर ने कैडेटों को आधुनिक कृषि में, उपलब्ध अवसरों, नवीन तकनीकों तथा कृषि क्षेत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. कुमार ने ऑर्गेनिक फार्मिंग, नेचुरल फार्मिंग, कृषि प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग), ड्रोन तकनीक, ऑटोमेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों के कृषि में बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवा इन तकनीकों का उपयोग कर कृषि को अधिक उत्पादक, लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं एवं किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने अनुशासन के तीन प्रमुख स्तंभ ’नैतिकता, निष्ठा और ईमानदारी’ को सफल जीवन एवं नेतृत्व का आधार बताया। उन्होंने कहा कि ये मूल्य न केवल एक अच्छे कैडेट बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल दिनेश शर्मा तथा डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट ले.कर्नल जेबी सिंह ने डॉ.सर्वेश को स्मृति चिन्ह एवं सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र यादव ने अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। संचालन सेकेंड ऑफिसर दिनेश मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *