पहलवान विमल कुमार बने कुश्ती कोच

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय पहलवान विमल कुमार यादव ने मात्र 27 वर्ष की उम्र में कुश्ती कोच हेतु चयनित होकर पहलवानी के क्षेत्र में बड़े दांव की नींव रख दी। चार बार नेशनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले पहलवान विमल कुमार यादव को लगातार बधाईयां दिए जाने का क्रम जारी है।
विमल कुमार यादव का बचपन से ही पहलवानी में विशेष अभिरूची रही। पहलवान विमल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषद्ीय विद्यालय से लिया वहीं जूनियर की पढ़़ाई वीरबहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर से प्राप्त किया। बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन की डिग्री डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से प्राप्त किया। सैफई स्थित मास्टर चन्दगी राम स्टेडिएम में तीन वर्षीय कुश्ती प्रशिक्षण लेकर पहलवानी की बारीकियों से परिचित हुए। नेशनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहलवानी में दांव अजमाने के बाद विमल ने मध्य प्रदेश प्रांत के ग्वालियर जिले में स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा दिया और जैसे ही परिणाम में विमल को कुश्ती कोच में चयनित किए जाने से कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। उन्होने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पहलवान विमल ने अपने बाबा, पिता व माता लालमती देवी को देते हुए बताया कि मुझे बचपन से ही कुश्ती खेल पसंद रहा। पहलवान विमल को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विजय शंकर पहलवान, गोरख यादव, रामनवल यादव, डा रामसूरत, दिनेश पाल, संजय यादव, श्रीकांत यादव, श्यामाकांत यादव, रामविनय, जयप्रकाश सुरेन्द्र, सुरेश, अमित राय, अशोक सिंह, प्रवीण उपाध्याय, विशाल, आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *