मारपीट में घायल महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में साइकिल विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना में घायल बिंदु यादव की रविवार को मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम दुर्वाषा (चेतरा) निवासी अभिषेक यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 मई को सुबह साइकिल को लेकर हुए विवाद में विपक्षी लाठी-डंडा लेकर उनके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें उनकी भाभी विन्दु यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 21 मई की सुबह मुखबिर की सूचना पर दुर्वाषा गेट के आगे कोल्ड स्टोरेज रोड से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित यादव, शकुन्तला यादव, चमेली देवी और सविता यादव शामिल हैं। सभी ग्राम दुर्वाषा (चेतरा) के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव समेत थाना फूलपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *