बदलाव की मांग उठी तो विधायक ने चलाया चारा मशीन

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच विधायक नफीस अहमद का ग्रामीणों के बीच चारा मशीन चलाते हुए नजर आना चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर सामने आते ही क्षेत्र में राजनीतिक कटाक्षों का दौर शुरू हो गया है।
कभी विकास के मुद्दों को लेकर सवालों के घेरे में रहने वाले विधायक जी अब जनता के बीच चारा मशीन चलाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि “बदलाव की मांग ने जोर पकड़ा तो विधायक जी ने भी अंदाज बदल लिया, लोगों का कहना है कि जनसंपर्क में चारा मशीन भी काम आ रही है!”अब जनसंपर्क के लिए चारा मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है । लोग इसे चुनावी सक्रियता से जोड़कर कटाक्ष कर रहे हैं। फिलहाल चारा मशीन चलाते विधायक की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है और सवाल यही है कि क्या बदला हुआ अंदाज जनता का बदलता मूड भी बदल पाएगा।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *