उत्कृष्ट कार्य के लिए विजय प्रताप किये गये सम्मानित

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हिन्दी उर्दू साहित्य परिषद द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में लेखक एवं कवि अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप बूढ़नपुरी को उनके उत्कृष्ट लेखन कार्य, उत्कृष्ट रचनाओं, सामाजिक सहभागिता और समाज के लिए किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिये हिन्दी उर्दू साहित्य परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।
उक्त साहित्य परिषद के अध्यक्ष राष्ट्रीय शायर एवं कवि ताज आजमी, इस परिषद के महामंत्री रोहित राही ने संयुक्त रूप से विजय प्रताप को सम्मानित किया। सम्मान को प्राप्त करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि इस प्रकार के जो सम्मान मुझे मिल रहे हैं उसमें अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धुजी का बहुत बड़ा योगदान है। कहीं न कहीं उन्हीं की प्रेरणा से हमारी रचनाएं कलम के रास्ते पर चल पड़ीं। इस अवसर पर कवि सोहन लाल गुप्ता, बैजनाथ गंवार, महेन्द्र मृदुल, रुद्रनाथ चौबे रुद्र, लाल बहादुर चौरसिया को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संजय पांडेय और संचालन गीतकार एवं शायर राजकुमार आशीर्वाद ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रवक्ता इन्द्रसेन सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *