गरीब लगा रहे तहसील ब्लाक का चक्कर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार के आदेश के बाद गावो में पँंचायत कार्यालय नहीं खुला पर कागज में पंचायत कार्यालय काम कर रहे हैं। पंचायत सहायक का रोना है कि अभिलेख ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा नहीं दिया गया जिसके कारण पंचायत सहायक ग्रामीणों का कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण तहसील व ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं।
कोरोना काल में गावो में दर्जनों मौत हुई पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा न अभिलेखों में दर्ज किया गया न ही ग्रामीण इसे आवाश्यक समझे। भयंकर बीमारी के कारण एक दूसरे से मिलने की जहमत नहीं उठायी जिसके कारण उन परिवारों का नाम परिवार रजिस्टर में मृतक के रूप में अंकित नहीं हुआ न ही ग्राम पंचायत अधिकारी न ही प्रधान न ही रोजगार सेवक ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वारिस के रूप में मृतक के पुत्र पुत्रियां परिवार का वारिस में नाम नहीं चढ़ सका। आज की स्थिति यह है कि मृतक दर्ज कराना हो या नाम चढ़वाना हो पहले उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निर्देशित करायें। कर्मचारियों अधिकारियों की उदासीनता के कारण सुदनीपुर बनवासी पुरवे के सुमिरन कुमारी सहित अन्य का नाम मृतक के रूप में दर्ज नहीं हुआ। इस संबंध में एडियो पंचायत फूलपुर चन्द्र प्रकाश दुबे ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच ग्राम पंचायत अधिकारी कर लें आसपास पता कर लें सही हो तो नाम मृतक के रूप में दर्ज कर लें।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *