विहिप ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस अजमतगढ़ प्रखंड के जीयनपुर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और भारत माता सहित ईष्ट देवों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर ने संगठन के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज सेवा में विहिप की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशेष संपर्क प्रमुख रामकृष्ण, विभाग मंत्री मनोज, सह विभाग मंत्री विनोद, जिला व प्रखंड नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक, जिला संयोजक रूपेश, अजमतगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी, कार्यालय मंत्री आनंद, वरिष्ठ प्रतिनिधियो में पुनीत तिवारी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, पारसनाथ तिवारी, जेपी सिंह, महावीर सिंह, सत्यम सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *