शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल बना चैंपियन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन अलीगढ़ में किया गया था। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के बालक वर्ग ने अंडर-17 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल को गौरवान्वित किया। टीम की इस सफलता पर डॉ.राजेश कुमार आर्य संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, अजय कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़, दिनेश कुमार सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव, विनोद सिंह, भूपेश सिंह, राम जन्म, अबरार अहमद अभिषेक कुमार ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच मैनेजर को इस ऐतिहासिक विजय के लिए शुभकामना प्रेषित किया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *