पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार रामनरायन राय उर्फ बबलू राय के आवास पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी एवं बिलरियागंज ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, कन्या विवाह में सहयोग, शिक्षा को बढ़ावा देने, आपसी भेदभाव समाप्त करने तथा समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल बैठकें करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है।
इसके साथ ही आगामी 26 जून को स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने संगठन की मजबूती और समाज के प्रति समर्पण को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी विकास और सम्मान का मार्ग मजबूत होता है।
इस अवसर पर विवेक कुमार सिंह, प्रवीण कुमार राय, शैलेन्द्र राय, तुषार राय, प्रद्युम्न राय, रामानुज राय, हरिवंश राय, राकेश राय, जितेन्द्र राय, राशविहारी राय, बरुण राय, विजय कुमार राय, अमित कुमार राय, उमेश कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय