मैनेजाइटिस से पीड़ित रोशनी को मिली नयी जिन्दगी

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जुनैदगंज स्थित श्याम हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर मरीजों के सफल इलाज को लेकर चर्चा में है। ऐसे कई मरीज, जिन्हें जनपद से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक के अस्पतालों में दिखाया गया था और जहां से परिजन निराश होकर लौटे थे, उन्हें श्याम हॉस्पिटल में नया जीवन मिला।
गंभीर मैनेजाइटिस से पीड़ित रोशनी राजभर को कई अस्पतालों से रेफर किए जाने के बाद श्याम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डा. श्रीवास्तव की निगरानी में करीब दस दिनों तक चले इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वह स्वस्थ होकर घर लौट गईं। वहीं स्पाइन की गंभीर समस्या से जूझ रहे राहुल कुमार, जिनके हाथ-पैर तक काम नहीं कर रहे थे, उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे।
इसी प्रकार आजमपुर की आशा देवी तथा लीवर संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित रणविजय का भी सफल इलाज अस्पताल में किया गया। परिजनों का कहना है कि जब अन्य अस्पतालों से उम्मीद टूट चुकी थी, तब श्याम हॉस्पिटल ने हार नहीं मानी और मरीजों को नई जिंदगी देने का प्रयास किया।
स्वस्थ हुए मरीजों और उनके परिजनों ने डा.करुण श्रीवास्तव एवं पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल ने केवल उपचार ही नहीं किया, बल्कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें उम्मीद और भरोसा भी दिया। मरीजों के चेहरों पर लौटी मुस्कान और परिजनों की खुशी इस बात का प्रमाण है कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ किया गया इलाज आज भी लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *