लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खण्ड परिसर के सभागार में एक ग्राम पंचायत एक बैंकिंग बीसी सखी को एक साडी ड्रेस के रूप में बीडीओ लालगंज व ब्लाक मिशन मैनेजर की देख रेख में वितरण किया गया।
विकास खंड अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड लालगंज के 23 ग्राम सभाओं में एक ग्राम पंचायत एक बैकिंग बीसी सखी नियुक्त की गयी हैं। सभी बीसी सखियांे को बुधवार को ब्लाक परिसर के सभागार में ड्रेस के रूप में एक साड़ी वितरण किया गया। ब्लाक मिशन मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि एक ग्राम पंचायत एक बैकिंग बीसी सखी द्वारा ग्राम सभा के किसी भी योजना का पैसा हो या किसी बैंक में स्वयं का पैसा हो बीसी सखी के यहां से प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर बीसी सखी नंदिनी, निशा गौतम, वन्दना कुमारी, अन्जू चौरसिया, विमला, किरन राजभर, मौसम सिंह, जैसिका, रीता शर्मा, गोल्डी यादव, सिम्पल राय आदि को ड्रेस वितरण किया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद