लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनगर तहसील के खरगपुर निवासी लालचंद राम पुत्र परशुराम ने उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के दबंग विजय कुमार हमारी पैतृक जमीन पर मकान बनवाने से रोक रहे हैं।
उन्होंने कि कहा हमारा मिट्टी का मकान था जो गिर गया था जिसका हम पुनः निर्माण कराना चाहते हैं लेकिन दबंगई के बल पर इसे रोक दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मेहनगर थाने पर कई बार चक्कर लगाया लेकिन कोई हल न निकलने से वह तथा उसका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस मामले को लेकर उसने एसडीएम मेहनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम संत रंजन ने इस मामले को लेकर मेहनगर थाने पर जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद