पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने किशोरी बहला फूसला कर भगा ले जाने के आरोप दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
पवई थाना क्षेत्र के धुधुरी गांव निवासी पीड़ित ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का 9 मई को थाने में दो लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जब विवेचना की तो पीडिता के बयान व अन्य साक्ष्य संकलन आधार पर नामजद आरोपी गलत पाये गये। पुलिस विवेचना से व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकमदा उपरोक्त में पूजा उर्फ नासरीन, आबिदा खातून उर्फ रीना गुप्ता पुत्री सिद्दीक व राजन उर्फ मुकीन पुत्र सिद्दीक निवासीगण बरही थाना झगहा जनपद गोऱखपुर व किशन कन्नौजिया पुत्र प्रेमचन्द निवासी लहसडी थाना रामगढ जनपद गोरखपुर का नाम प्रकाश मे लाया गया। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पूजा उर्फ नासरीन, आबिदा उर्फ रीना गुप्ता पुत्री सिद्दीक, किशन कन्नौजिया पुत्र प्रेमचन्द निवासी लहसडी थाना रामगढ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-नरसिंह