सड़क हादसा में कार सवार दो लोग घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार में हुए सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना यूनियन बैंक के समीप आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर उस समय हुई, जब वाराणसी की ओर जा रहे एक मालवाहक वाहन में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटना स्थल पर जुट गए। कार में तीन लोग सवार थे। चालक अमीन पुत्र महबूब सुरक्षित बच गया, जबकि श्लोक कुमार बरनवाल 20 वर्ष और स्वाति बरनवाल 43 वर्ष, निवासी बिलरियागंज चुंगी, आजमगढ़ घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 पीआरवी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *