आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना खुर्द गांव निवासी उपनिरीक्षक रमेश यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवनाखुर्द गांव निवासी रमेश यादव उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में प्रयागराज जनपद के कीडगंज थाने पर तैनात थे। 14 नवम्बर को ड्यूटी के दौरान उन्हे ब्रेनहेमरेज हो गया। जिन्हे विभाग द्वारा पहले प्रयागराज में भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी गयी। परिजन मौके पर पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए रमेश को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 25 नवम्बर को पीजीआई में उनका निधन हो गया। रमेश तीन भाईयों में बीच के थे। उनके भाई संतोष यादव, उमेश यादव हैं। उनकी पत्नी मंशा यादव हैं उनके पास एक पुत्र तथा एक पुत्री है। सात दिसम्बर को उनके पैतृक गांव भुवना खुर्द में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में जयराम सिंह पटेल, बृजेश यादव, रामबाज यादव, डा. शिवानन्द यादव, कमल नयन, प्रदीप राय, प्रदीप तिवारी, दिनेश पाण्डेय, अंशू राय, लक्ष्मीनारायन माथूर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल