फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण के लिए जनगणना कैसे की जाय इसके लिए 330 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनका प्रशिक्षण दो विद्यालयो में चल रहा है। जिसमें फरहान कान्वेंट स्कूल के तीन कक्षों में 138 कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं 192 कर्मचारियों का प्रशिक्षण एलपीजे इन्टर कॉलेज शबाना रोड पर चार कक्षो में आठ मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है।
जनगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण की निगरानी एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार द्वारा की जा रही है। मास्टर ट्रेनर अध्यापक जितेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना मुख्य बिन्दु प्रगणकों पर्यवेक्षको की भूमिका अधिकार भवन मकान नजरी नक्सा मुख्य है। जिसका सभी जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन डिजिटल सहित अन्य जानकारी दी जा रही है।
राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार राजाराम, एसडीएम अशोक कुमार सहित मास्टर ट्रेनर हरिश्चंद्र यादव, यशवंत यादव, जितेन्द्र कुमार मिश्र, अखिलेश प्रजापति, अखिलेश कुमार यादव, सैफुल्लाह, राम प्रताप प्रजापति, रामनवल, रामपाल यादव, राजेश कुमार, हरिकेश, अजय कुमार, जगतम्बा यादव, मानबहादुर सिंह प्रशिक्षकांे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय