संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायमीर थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे ने हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
सरायमीर थाने पर तैनात सिपाही ओम प्रकाश सिंह प्रमोशन होने पर दरोगा बने जिनको मंगलवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी सरायमीर विवेक कुमार पांडेय ने व सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने दरोगा का स्टार लगाकर सम्मानित किया। ओम प्रकाश सिंह सरायमीर थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। क्षेत्र में जब दो पक्ष आपस में लड़ जाते थे थाने में सुलह समझौता नहीं हो पाता था तो दोनों पक्षों को सुलह समझौता कराने के लिए ओमप्रकाश सिंह को लगाया जाता था। लगभग दो दर्जन मामले ऐसे थे जो सुलझने वाले ही नहीं थे जिसको ओम प्रकाश सिंह ने अपनी बातों से हल कराया। सभी लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इनको स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, संदीप अस्थाना, विक्की बरनवाल, विकास पाठक, रविंदर यादव, अरविंद यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव