अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धनंजय पब्लिक स्कूल में विद्यालय के मेधावी छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रुचि तिवारी ने बताया कि करीब 15-16 वर्ष पूर्व स्थापित यह विद्यालय लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जो संस्था के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए रात 9 बजे तक ऑनलाइन फैकल्टी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विद्यालय के टॉपर्स में कुश ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनन्या ने 93.8 प्रतिशत और यशी सिंह ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कई छात्रों ने भविष्य में इंजीनियर और डाक्टर बनने का लक्ष्य भी व्यक्त किया। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के सहयोगी रवैये की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना गर्व की बात है।
इस अवसर पर संध्या यादव, रमन पांडे, उपेंद्र उपाध्याय, अरविंद चौहान, जयराम तिवारी, बृजेश चतुर्वेदी एवं संतोष पांडे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद