पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अण्डाखोर गांव में पास्को अधिनियम में फरार चल रहे अभियुक्त आकिब पुत्र अबुल जैश के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गयी।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अण्डाखोर गांव निवासी पास्को एक्ट अभियुक्त आकिब पुत्र अबुल जैश निरंतर फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उद्घोषणा व मुनादी की कार्रवाई की गयी उसके पश्चात भी अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
न्यायालय विशेष पाकसो कोर्ट आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करने हेतु आदेश पारित किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी सगड़ी उप निरीक्षक रविंद्र पांडे, कांटेबल आफताब आलम, कांटेबल चंद्रकांत यादव, सुनील सिंह, महिला आरक्षी सुमन पासवान व प्रेमलता पांडे ने अभियुक्त आकिब पुत्र अबुल जैश के घर अंडाखोर पहुंचकर नियमानुसार न्यायालय के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए अभियुक्त के घर में मौजूद सामानों की लिस्ट बनाकर फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी करते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई जिसमें कुर्क सामान को थाना बिलरियागंज के परिसर में लाकर रखा गया। अभियुक्त यदि न्यायालय में हाजिर होता है तो न्यायालय के आदेश पर उसके घर का कुर्क किया हुआ सामान न्यायालय के आदेश से वापस किया जा सकता है।
रिपोर्ट-बबलू राय